राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। IIT मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस मिशन में भारत ने पाकिस्तान के भीतर नौ आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया और पूरी कार्रवाई में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ।
डोभाल ने साफ किया कि यह पूरा सैन्य अभियान केवल 23 मिनट में पूरा हुआ और भारत की तरफ “एक गिलास तक नहीं टूटा”। उन्होंने कहा कि विदेशी मीडिया इस ऑपरेशन को लेकर झूठा नैरेटिव फैला रहा है, जबकि सच्चाई बिल्कुल अलग है “मुझे एक भी तस्वीर दिखाइए जिसमें भारत को कोई नुकसान हुआ हो। हमने सीमापार केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट किया। सीमावर्ती इलाकों में कोई हमला नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया और सभी निशाने बिल्कुल सटीक रहे। डोभाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के 13 एयरबेस को लेकर जो भी बातें फैलाई जा रही हैं, वो चुनिंदा और भ्रामक तस्वीरों पर आधारित हैं। 10 मई से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें साफ कर देंगी कि किसे क्या नुकसान हुआ,”
साथ ही उन्होंने कहा डोभाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई तरह की रिपोर्टिंग की जा रही है। लेकिन NSA ने हर दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऑपरेशन एक बड़ी सैन्य उपलब्धि है, जिस पर पूरे देश को गर्व होना चाहिए।

