• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

MP: खरगौन में यूरिया संकट, नाराज किसानों ने किया हाईवे जाम, 15 घंटे तक लाइन में लगे रहे ग्रामीण

Fiza by Fiza
July 10, 2025
in कृषि समाचार
0
MP: खरगौन में यूरिया संकट, नाराज किसानों ने किया हाईवे जाम, 15 घंटे तक लाइन में लगे रहे ग्रामीण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Farmers Protest: मध्य प्रदेश के खरगौन ज़िले में यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों का धैर्य तोड़ दिया है। लगातार टोकन मिलने के बावजूद खाद नहीं मिलने से नाराज़ सैकड़ों किसान बुधवार को चित्तौड़गढ़-भुसावल स्टेट हाईवे पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि वे अपने परिवारों के साथ 12 से 15 घंटे तक विपणन केंद्रों पर कतार में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं।

धरने पर बैठे किसान

खरगौन मुख्यालय के बिस्टान नाका क्षेत्र में करीब 300 से अधिक आदिवासी किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टोकन मिलने के बावजूद खाद न मिलने से किसान भड़क उठे। सुबह से खाद के इंतजार में खड़े किसानों ने दोपहर बाद नाराज़गी जताते हुए हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। खरगौन एसडीएम बीएस कलेश, कृषि उपसंचालक शिव सिंह राजपूत, तहसीलदार दिनेश सोनरतिया और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि 13 जुलाई तक खाद की नई खेप (रैक) आने की उम्मीद है, जिसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

क्या है खाद संकट की वजह?

जिले में खरीफ सीजन में यूरिया की मांग लगभग 75 हजार टन है, जबकि अभी तक केवल 45 हजार टन ही उपलब्ध हो पाया है। किसान आरोप लगा रहे हैं कि सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिल रही है, जबकि बाजार में वही खाद ऊंचे दामों पर बिक रही है। ऐसे में गरीब और छोटे किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

किसानों की मांग:

  • पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति
  • टोकन सिस्टम में पारदर्शिता
  • बाजार में कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई
  • सरकार से तत्काल राहत पैकेज की मांग

 

Previous Post

बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल, विपक्ष SC पहुंचा – कहा: भेदभावपूर्ण है विशेष पुनरीक्षण अभियान

Next Post

कपास किसानों के लिए बड़ी पहल: 11 जुलाई को कोयंबटूर में राष्ट्रीय बैठक, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नेतृत्व

Next Post
कपास किसानों के लिए बड़ी पहल: 11 जुलाई को कोयंबटूर में राष्ट्रीय बैठक, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नेतृत्व

कपास किसानों के लिए बड़ी पहल: 11 जुलाई को कोयंबटूर में राष्ट्रीय बैठक, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नेतृत्व

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.