• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के 11 जिलों को विकास का ‘डबल डोज’, 53 करोड़ की परियोजना निधि से तेजी पकड़ेगा लोकल इन्फ्रास्ट्रक्चर

Fiza by Fiza
July 9, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
दिल्ली के 11 जिलों को विकास का ‘डबल डोज’, 53 करोड़ की परियोजना निधि से तेजी पकड़ेगा लोकल इन्फ्रास्ट्रक्चर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली सरकार ने राजधानी के विकास को ज़मीनी रफ्तार देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘एकीकृत जिला परियोजना निधि’ और ‘जिला परियोजना निधि’ को मंजूरी दे दी गई है। इन दोनों योजनाओं के तहत कुल 53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे दिल्ली के सभी 11 जिलों में छोटे मगर जरूरी विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा सकेंगे।

इसमें से 20 करोड़ रुपये एकीकृत निधि और 33 करोड़ रुपये जिला परियोजना निधि के रूप में बांटे जाएंगे। हर जिले को औसतन 3 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी, जिससे स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।

ये होंगे फंड के इस्तेमाल के मुख्य क्षेत्र
  • सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत
  • स्कूलों और डिस्पेंसरियों का रखरखाव
  • सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत
  • स्ट्रीट लाइट्स और CCTV कैमरों का संचालन व रखरखाव
  • बाढ़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती

सख्त निगरानी व्यवस्था:
इस योजना की निगरानी प्रोजेक्ट अप्रूवल कमेटी (PAC) करेगी, जिसकी अध्यक्षता संबंधित जिले के जिलाधिकारी करेंगे। समिति में अतिरिक्त जिलाधिकारी (ADMs), SDM, BDO, लेखा अधिकारी और लाभार्थी विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास कार्य स्थानीय प्राथमिकताओं के आधार पर हों और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

क्या बोले अधिकारी?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह निधि न केवल विकास कार्यों की गति बढ़ाएगी, बल्कि जनता को उनके इलाके में सुविधाएं शीघ्र और प्रभावी ढंग से मुहैया कराने में भी कारगर साबित होगी।”

दिल्ली सरकार का यह कदम राजधानी के 11 जिलों में बुनियादी ढांचे को मज़बूती देने के साथ ही प्रशासन को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से फुर्ती से काम करने का अवसर देगा। यह पहल दिल्ली के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत आधारशिला के रूप में देखी जा रही है

Previous Post

धरती की कोख से रोशनी तक: जानिए कैसे निकलता है कोयला और कैसे बनती है बिजली!

Next Post

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ASMITA वेटलिफ्टिंग लीग का किया शुभारंभ

Next Post
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ASMITA वेटलिफ्टिंग लीग का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ASMITA वेटलिफ्टिंग लीग का किया शुभारंभ

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.