• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

गुजरात में सहकारिता की नई लहर: NDDB और अमूल की पांच परियोजनाएं शुरू, नमक कोऑपरेटिव की भी घोषणा

Fiza by Fiza
July 7, 2025
in कृषि समाचार
0
गुजरात में सहकारिता की नई लहर: NDDB और अमूल की पांच परियोजनाएं शुरू, नमक कोऑपरेटिव की भी घोषणा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात के आनंद स्थित अमूल डेयरी परिसर में आयोजित सहकारिता मंत्रालय के चौथे स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NDDB और अमूल की कुल पांच नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहकारी प्रतिनिधि और किसान शामिल हुए।

इस अवसर पर अमित शाह ने NDDB की तीन और अमूल की दो योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही गुजरात से बाहर दुग्ध संग्रहण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “सरदार पटेल सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड” नामक नई बहुराज्य सहकारी संस्था का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा, उन्होंने वघासी स्थित NDDB के नवीन कार्यालय और IDMC लिमिटेड द्वारा विकसित ‘रेडी टू यूज़ कल्चर प्लांट’ का उद्घाटन किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

अमित शाह ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक भारत की एकता को मजबूत करने में मुखर्जी का अहम योगदान रहा है।

सहकारिता मंत्रालय की 60 पहलें और पांच ‘P’ मॉडल

शाह ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय ने बीते चार वर्षों में 60 से अधिक योजनाओं की शुरुआत की है, जो ‘5P’ मॉडल पर आधारित हैं – पीपल, पैक्स, प्लेटफॉर्म, पॉलिसी और प्रॉस्पेरिटी। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले वित्तीय वर्ष में सहकारी क्षेत्र की बैलेंस शीट एक लाख करोड़ रुपये के लाभ को पार कर जाएगी।

नमक कोऑपरेटिव सोसायटी की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान नमक उत्पादकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में ‘नमक कोऑपरेटिव सोसायटी’ की घोषणा की गई। अमूल डेयरी के वाइस प्रेसिडेंट वलमजी हूम्बल ने कहा कि कच्छ जिला सहकारी दुग्ध संघ के नेतृत्व में अब ‘सरहद डेयरी’ के जरिए नमक की वैश्विक ब्रांडिंग की जाएगी। इस पहल से 5,000 से ज्यादा अगरियाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

अगरिया समुदाय को अभी प्रति किलो मात्र 35 पैसे की दर से आय होती है, जो अब 8 से 10 गुना तक बढ़ने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नमक को पहुंचाने की जिम्मेदारी अमूल फेडरेशन को सौंपी गई है।

सहकारिता को वैश्विक मॉडल बनाने की दिशा में भारत

इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि भारत अब सहकारिता के क्षेत्र में भी वैश्विक मॉडल बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने गुजरात को सहकारिता आंदोलन की भूमि बताते हुए किसानों, दुग्ध उत्पादकों और महिलाओं की भागीदारी की सराहना की।

Previous Post

अब हर महिला लगाएगी अपनी बगिया: MP में 15 अगस्त से शुरू होगी ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना

Next Post

भारत ने 464वीं आर.सी. बैठक में धारा 9(3) के अंतर्गत 27 नए फसल संरक्षण उत्पादों को मंजूरी दी

Next Post
भारत ने 464वीं आर.सी. बैठक में धारा 9(3) के अंतर्गत 27 नए फसल संरक्षण उत्पादों को मंजूरी दी

भारत ने 464वीं आर.सी. बैठक में धारा 9(3) के अंतर्गत 27 नए फसल संरक्षण उत्पादों को मंजूरी दी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.