• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

अंडे के छिलके से अब घर में बनाए खाद, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Fiza by Fiza
March 6, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
अंडे के छिलके से अब घर में बनाए खाद, जानें क्या है पूरा प्रोसेस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:अंडे के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल §ֆ:ये मनुष्य में बहुत सारे रोगों को फैलाने में वाहक का कार्य करती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अंडे की खाद भी बनाई जा सकती है. कृषि वैज्ञानिक मेहजबी, अनूप कुमार द्विवेदी और कमलेश मीना ने इसके बारे में विस्तातर से जानकारी दी है. इन कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कैल्शियम का एक अच्छा एवं सस्ता स्रोत होने के कारण पौधों में अंडों के छिलके के पाउडर का प्रयोग किया जाना चाहिए. उर्वरक और मृदा सुधारक के रूप में इसका उपयोग करने से घरेलू कचरे की महत्वपूर्ण मात्रा को कम करने में काफी मदद मिल सकती है. इसका इस्तेमाल पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण के लिए किया जा सकता है. ये मिट्टी के संवर्धन और पौधों की वृद्धि में मदद कर सकते हैं. यह खाद कैल्शियम और खनिजों के खनन को कम करने में भी सहायता कर सकती है.

§֍:अंडे के छिलके से बनी खाद की खासियत §ֆ:अंडे के छिलके से बनी खाद का प्रयोग अम्लीय मृदा को खेती योग्य बनाने में भी किया जा सकता है. इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम कार्बोनेट अम्लीय मृदा की अम्लता को कम करता है. इससे मृदा में पौधों की वृद्धि एवं विकास के अनुकूल वातावरण बन जाता है. अंडे के छिलके में पौधों के लिए अनिवार्य सूक्ष्म एवं अति सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे-यूरोनिक अम्ल, सियलिक अम्ल तथा अमीनो अम्ल भी पाए जाते हैं. एक अंडे के छिलके से तैयार एक चम्मच पाउडर में 750 से 800 मिग्रा कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व विद्यमान होते हैं. इस प्रकार अंडे के छिलके के पाउडर का प्रयोग कम्पोस्ट एवं अंडे के छिलके से बनी खाद का प्रयोग अम्लीय मृदा को खेती योग्य बनाने में भी किया जा सकता है.

§֍:खाद तैयार करने की विधि §ֆ:अंडे के छिलके के पाउडर को ठोस (पाउडर) रूप में सीधे मृदा में प्रयोग किया जा सकता है या पानी (तरल रूप) के साथ घोल बनाकर पर्णीय छिड़काव किया जा सकता है. इसका उपयोग रसोई की बगिया (किचन गार्डन) तथा खेतों में भी किया जा सकता है. सबसे पहले अंडे के छिलकों को इकट्ठा करें. इसके बाद उनमें साल्मोनेला वृद्धि को रोकने के लिए पानी से अच्छी तरह से धोएं. इसके बाद कुछ रकाब के साथ 3-5 दिनों के लिए धूप में सुखाएं. सुखाने से छिलकों के प्रसंस्करण में और भी मदद मिलती है. पर्याप्त सुखाने के बाद इनका मूसल या मिक्सर ग्राइंडर की सहायता से पाउडर बनाएं. यह पाउडर घर की बगिया (किचन गार्डन) के साथ-साथ घर में हरियाली के उपयोग करने के लिए पर्याप्त रहता है.
बड़ी मात्रा के लिए, बिजली से चलने वाले ग्राइंडर की मदद से पाउडर बनाया जा सकता है. पीसते समय, नाक और मुंह किसी मास्क या कपड़े से ढककर रखें, क्योंकि पाउडर से कुछ लोगों में छींक और खांसी हो सकती है. इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, क्लोराइड, गंधक और मैग्नीशियम मिलता है.

§हमारे देश में अंडे का सेवन बढ़ता जा रहा है. यह प्रोटीन का सस्ता स्रोत है. इसे उबालकर खाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के भी उपयोग में लिया जाता है. इसलिए इसकी मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. अंडे के अंदर वाले भाग का ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है जबकि सफेद रंग वाले ऊपरी भाग (छिलका) को अनुपयोगी समझकर फेंक दिया जाता है. जैसे रसोई के बचे हुए अन्य पदार्थों को फेंक दिया जाता है. अंडे का छिलका पर्यावरण को काफी प्रदूषित करता है. इसके सड़ने से बहुत ज्यादा दुर्गंध फैलती है जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. अंडे के छिलके से निकली दुर्गंध मक्खियों को आकर्षित करती है.

Previous Post

मुर्गी के मुकाबले ज्यादा मुनाफेदार है बत्तख पालन, जानें कितनी होगी कमाई

Next Post

किसान नेताओं को पड़ी हाईकोर्ट की फटकार, कहा आप बच्चों को बना रहे मोहरा

Next Post
किसान नेताओं को पड़ी हाईकोर्ट की फटकार, कहा आप बच्चों को बना रहे मोहरा

किसान नेताओं को पड़ी हाईकोर्ट की फटकार, कहा आप बच्चों को बना रहे मोहरा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.