• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

MP में शुरू होगी ‘वृन्दावन ग्राम योजना’, डेयरी, जैविक खेती और ग्रामीण विकास पर होगा फोकस

Fiza by Fiza
July 2, 2025
in कृषि समाचार
0
MP में शुरू होगी ‘वृन्दावन ग्राम योजना’, डेयरी, जैविक खेती और ग्रामीण विकास पर होगा फोकस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना’ को हरी झंडी दी गई। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र से एक गांव का चयन कर उसे आत्मनिर्भर मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

गांव के चयन के लिए ये होंगे मानदंड
राज्य सरकार के मुताबिक योजना में शामिल होने वाले गांव की न्यूनतम आबादी 2000 और कम से कम 500 गोवंश की उपस्थिति जरूरी होगी। योजना का उद्देश्य ऐसे गांवों को आदर्श बनाकर प्रदेश के अन्य गांवों के लिए उदाहरण पेश करना है।

गांवों को 6 प्रमुख श्रेणियों में दी जाएंगी सुविधाएं
चयनित गांवों में डेयरी और गौपालन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, छह प्रमुख श्रेणियों—गौ-पालन व डेयरी विकास, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा और चारागाह विकास—में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बुनियादी ढांचे में होगा बड़ा निवेश
योजना के तहत गौशाला, आंगनबाड़ी, स्कूल भवन, पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र, आजीविका भवन, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट, सड़कों, नालियों, ग्रामीण वर्कशेड, पशु चिकित्सालय, जल निकासी और शौचालय जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण या उन्नयन किया जाएगा। इसके अलावा हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए सोलर पंप आधारित सिस्टम भी लगाया जाएगा।

रोजगार और ग्रामीण उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने के लिए नंदन फलोद्यान, पोषण वाटिका, दूध कलेक्शन सेंटर, कृषि और फल आधारित उद्योग, लघु वनोपज आधारित इकाइयों के विकास को भी प्राथमिकता दी जाएगी। गांवों में उपलब्ध कौशल आधारित सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

जल संरक्षण और ऊर्जा का भी ध्यान
योजना में जल संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। तालाबों के संरक्षण, रिचार्ज संरचनाएं, रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग, स्टॉप डेम और चेकडेम जैसे उपाय किए जाएंगे। गांवों को सौर ऊर्जा और अन्य गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से भी जोड़ा जाएगा।

ई-गवर्नेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध
चयनित गांवों को ई-पंचायत और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं सुलभ हो सकें। पात्र परिवारों को जलवायु अनुकूल आवास और व्यक्तिगत शौचालय की भी सुविधा दी जाएगी।

सरकार का उद्देश्य: गांवों को आत्मनिर्भर बनाना
राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना केवल बुनियादी ढांचे के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, स्वावलंबन बढ़ाने और प्रदेश के विकास मॉडल को नई दिशा देने की पहल है।

Previous Post

सोयाबीन खरीद में देरी और गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने सदन से किया बहिर्गमन

Next Post

सीसीआई ने कोरोमंडल द्वारा एनएसीएल इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

Next Post
सीसीआई ने कोरोमंडल द्वारा एनएसीएल इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

सीसीआई ने कोरोमंडल द्वारा एनएसीएल इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.