• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

अमरनाथ यात्रा शुरू: उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, 600 कंपनियों की सुरक्षा तैनात

Fiza by Fiza
July 2, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
अमरनाथ यात्रा शुरू: उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, 600 कंपनियों की सुरक्षा तैनात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Amarnath Yatra 2025: कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पहला जत्था बुधवार सुबह जम्मू से रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने यात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

38 दिवसीय यह यात्रा आधिकारिक रूप से गुरुवार से शुरू होगी, जो पहलगाम और बालटाल मार्गों से होकर पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाएगी।

नो-फ्लाई जोन घोषित, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने यात्रा मार्ग को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब तक हमलावरों का पता नहीं लगा पाई हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर इस बार सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

करीब 600 अतिरिक्त कंपनियों की अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जो अमरनाथ यात्रा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती मानी जा रही है।

पंजीकरण में आई गिरावट, सरकार ने किए राहत के इंतजाम

हालिया आतंकी घटनाओं का असर यात्रा पंजीकरण पर भी पड़ा है। हालांकि प्रशासन अधिक तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत है। यात्रियों के लिए जम्मू से बालटाल और पहलगाम तक मुफ्त बस सेवा, आधार शिविरों पर स्वास्थ्य और ठहराव की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

आस्था और सुरक्षा की परीक्षा

अमरनाथ यात्रा हमेशा से आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रही है, लेकिन इस बार यह यात्रा सुरक्षा की कड़ी परीक्षा बन गई है। तमाम चुनौतियों के बावजूद सरकार और सुरक्षाबल तीर्थयात्रियों को हरसंभव सुविधा और सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं।

Previous Post

Himachal: बादल फटने से हिमाचल में तबाही: 5 की मौत, 16 लापता, सैकड़ों गांव अंधेरे में….

Next Post

कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को दी मंजूरी

Next Post
कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को दी मंजूरी

कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को दी मंजूरी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.