• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

आगरा में बनेगा आलू अनुसंधान का नया केंद्र, दक्षिण एशिया के लिए स्थापित होगा क्षेत्रीय संस्थान

Fiza by Fiza
June 26, 2025
in कृषि समाचार
0
आगरा में बनेगा आलू अनुसंधान का नया केंद्र, दक्षिण एशिया के लिए स्थापित होगा क्षेत्रीय संस्थान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के कृषि विकास और वैश्विक आलू अनुसंधान में नया अध्याय जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस फैसले को मंजूरी दी गई। इस निर्णय को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है, और यह फसल चावल व गेहूं के बाद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तीसरे स्थान पर आती है। उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र के माध्यम से अब भारत में केवल उपभोग हेतु उत्पादित किस्मों तक सीमित न रहकर, प्रोसेसिंग और निर्यात के अनुकूल उच्च गुणवत्ता वाली आलू किस्मों का विकास भी किया जाएगा।

शोध से जुड़ेगी कृषि प्रगति

नए क्षेत्रीय केंद्र में आलू के साथ-साथ शकरकंद और अन्य कंदीय फसलों की उन्नत किस्मों के अनुसंधान, जर्मप्लाज्म संरक्षण और जलवायु-संवेदनशील बीजों के विकास पर भी कार्य किया जाएगा। यह केंद्र बायोफोर्टिफिकेशन युक्त किस्मों के विकास में भी सहायक होगा, जिससे पोषण सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह है कि केंद्र ऐसी किस्मों पर भी काम करेगा जिन्हें मधुमेह रोगी भी सुरक्षित रूप से खा सकें।

दक्षिण भारत के लिए विशेष अनुसंधान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि देश में आलू का उत्पादन मुख्यतः उत्तर भारत तक सीमित है, जबकि दक्षिण भारत में इसकी संभावना अभी अछूती है। ऐसे में यह केंद्र देश के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों को ध्यान में रखकर उपयुक्त किस्मों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

आगरा का चयन क्यों?

आगरा और उसके आस-पास के क्षेत्र उत्तर प्रदेश के प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हैं और राज्य देश के कुल आलू उत्पादन में 34% का योगदान देता है। इसी कारण इस क्षेत्र को नए अनुसंधान केंद्र के लिए चुना गया है।

समन्वय समिति का गठन

कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र के सुचारु संचालन और अनुसंधान गतिविधियों के प्रभावी समन्वयन के लिए एक उच्चस्तरीय समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें भारत सरकार के कृषि सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक भी शामिल होंगे।

भारत का रहेगा बीजों पर नियंत्रण

केंद्रीय कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस केंद्र से विकसित होने वाली सभी किस्मों और तकनीकों पर भारत सरकार का अधिकार रहेगा, जिससे देश की जैविक विविधता और बौद्धिक संपदा को संरक्षित किया जा सकेगा। यह केंद्र न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में आलू आधारित कृषि प्रणाली को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

Previous Post

बागवानी क्षेत्र में रिकॉर्ड वृद्धि, 2024-25 में उत्पादन 3677 लाख टन के पार पहुंचा

Next Post

सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने के लिए इंदौर में केंद्रीय कृषि मंत्री की पहल, खेत भ्रमण और विशेषज्ञों से संवाद का कार्यक्रम

Next Post
सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने के लिए इंदौर में केंद्रीय कृषि मंत्री की पहल, खेत भ्रमण और विशेषज्ञों से संवाद का कार्यक्रम

सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने के लिए इंदौर में केंद्रीय कृषि मंत्री की पहल, खेत भ्रमण और विशेषज्ञों से संवाद का कार्यक्रम

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.