• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मौसम

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Fiza by Fiza
June 23, 2025
in मौसम
0
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय हो जाने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बारिश का दायरा तेजी से बढ़ने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार 23 जून को पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।


किन जिलों में भारी बारिश का अनुमान?



मौसम विभाग के अनुसार बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

अगले 3-4 दिन रहेंगे संवेदनशील

विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक यूपी के उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बिजली गिरने का खतरा, ये जिले रहें अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कुशीनगर और महाराजगंज समेत करीब 50 से ज्यादा जिलों में बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

विशेषकर सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मऊ, बलिया, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर आदि जिलों को सतर्क रहने की जरूरत है।

लोगों को दी गई चेतावनी

मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और बिजली गिरने के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। साथ ही कच्चे या जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखें।

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के चलते किसानों और आम नागरिकों को राहत की उम्मीद है, लेकिन सतर्कता और सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है।

Previous Post

गाय के दूध में भारत बना दुनिया का सिरमौर, दूध उत्पादन में अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे

Next Post

IFFCO का इंटरनेशनल विस्तार: ब्राजील में लगेगा पहला नैनो उर्वरक प्लांट, उपज में होगा इजाफा

Next Post
IFFCO का इंटरनेशनल विस्तार: ब्राजील में लगेगा पहला नैनो उर्वरक प्लांट, उपज में होगा इजाफा

IFFCO का इंटरनेशनल विस्तार: ब्राजील में लगेगा पहला नैनो उर्वरक प्लांट, उपज में होगा इजाफा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.