• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

गाय के दूध में भारत बना दुनिया का सिरमौर, दूध उत्पादन में अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे

Fiza by Fiza
June 23, 2025
in कृषि समाचार
0
गाय के दूध में भारत बना दुनिया का सिरमौर, दूध उत्पादन में अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में हजारों वर्षों से गाय और उसके दूध का धार्मिक, सांस्कृतिक और पोषणात्मक महत्व रहा है। खासकर ब्रज क्षेत्र में गाय और दूध-घी की पहचान बेहद खास मानी जाती है। अब इस ऐतिहासिक परंपरा ने आधुनिक उपलब्धि का रूप ले लिया है। इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) की “वर्ल्ड डेयरी सिचुएशन 2024” रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा गाय का दूध उत्पादन करने वाला देश बन गया है, अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए।

भारत का दूध उत्पादन 13 करोड़ टन के करीब

IDF की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में भारत में 12.9 करोड़ टन गाय के दूध का उत्पादन हुआ, जबकि अमेरिका 10 करोड़ टन और चीन 42 लाख टन पर सिमट गया। हालांकि, यूरोपीय संघ के 27 देशों का संयुक्त उत्पादन 15.4 करोड़ टन है, लेकिन अकेले किसी एक देश के रूप में भारत सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा है।

कहां बढ़ रहा है दूध उत्पादन, कहां घट रहा?


रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और बेलारूस जैसे देशों में भले ही उत्पादन कम है, लेकिन ग्रोथ रेट बहुत तेज है। बांग्लादेश की वृद्धि दर भारत से भी अधिक 7.6% तक पहुंच गई है। वहीं फ्रांस, इटली, जापान और साउथ अफ्रीका जैसे विकसित देशों में गाय के दूध का उत्पादन घट रहा है और निगेटिव ग्रोथ में पहुंच चुका है।

भारत में क्यों है इतना उत्पादन?

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारत में पशुओं की भारी संख्या। केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 67 करोड़ पशु हैं, जिनमें से 33 करोड़ गो-वंश हैं। हालांकि, इनमें से आधे से ज्यादा पशु गैर-दुधारू हैं, फिर भी भारत कुल दूध उत्पादन में नंबर वन है।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) ने दिलाई बड़ी सफलता

भारत सरकार द्वारा 2014 में शुरू किए गए राष्ट्रीय गोकुल मिशन ने देसी नस्लों को बढ़ावा देकर दूध उत्पादन को नई ऊंचाई दी। योजना के तहत ₹2400 करोड़ का प्रावधान किया गया था। 2013-14 में जहां दुधारू पशुओं की संख्या 84 मिलियन थी, वहीं 2021-22 में ये आंकड़ा बढ़कर 120 मिलियन के पार पहुंच गया। इसी तरह गोपशु दूध उत्पादन में भी बड़ी छलांग देखने को मिली है।

Previous Post

प्रयागराज में 6,300 से अधिक किसान करेंगे प्राकृतिक खेती, 2,550 हेक्टेयर भूमि पर होगा प्रयोग

Next Post

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Next Post
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.