• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

50 बॉक्स से शुरू किया मधुमक्खी पालन, अब बन चुके हैं दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

Fiza by Fiza
June 16, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
50 बॉक्स से शुरू किया मधुमक्खी पालन, अब बन चुके हैं दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वर्तमान समय में जहाँ कुछ युवा खेती से दूरी बना रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो कृषि को एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर सफल उद्यमी बन रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक युवा किसान रवि ढाका की, जिन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के बजाय कृषि क्षेत्र को अपना करियर बनाया।

बागपत जिले की बड़ौत तहसील के अंतर्गत ढिकौली गांव के निवासी रवि ढाका बचपन से ही मेहनती रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ नया करने की ठानी और इसी दौरान वे डॉ. जे.के. श्योराण के संपर्क में आए। यहीं से उन्हें कृषि क्षेत्र का सही मार्गदर्शन मिलना शुरू हुआ। डॉ. श्योराण के मार्गदर्शन में रवि ने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण लेने के बाद रवि ने अन्य किसानों से भी इस व्यवसाय के बारे में जानकारी ली और उनका रुझान मधुमक्खी पालन की ओर बढ़ने लगा। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से उन्हें काफी सहयोग मिला।

रवि ने प्रारंभिक चरण में 50 बॉक्स से मधुमक्खी पालन की शुरुआत की थी, जो अब बढ़कर 100 से अधिक बॉक्स हो चुके हैं। रवि कहते हैं, “हम शुरू से ही खेती से जुड़े रहे हैं। अब केवल गन्ने की खेती के भरोसे नहीं रहा जा सकता। किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर भी अनेक कार्य कर सकते हैं।” इसी सोच के साथ रवि ने मधुमक्खी पालन को अपनाया।

रवि ने न सिर्फ स्वयं इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया, बल्कि अपने अन्य साथियों को भी मधुमक्खी पालन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके बॉक्स की संख्या और भी अधिक बढ़ेगी।

शुरुआती समय में रवि को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने ₹50,000 की पूंजी लगाकर इस व्यवसाय की शुरुआत की थी। उनका मानना है कि किसान कम पूंजी में भी मधुमक्खी पालन जैसे लाभकारी व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए रवि कहते हैं कि इसके लिए सबसे पहले प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। फिर उचित नस्ल का चयन करना होता है। आमतौर पर एपिस मेलीफेरा (Apis mellifera) नस्ल की मधुमक्खी से पालन किया जाता है, जिससे अच्छा उत्पादन मिलता है।

रवि यह भी बताते हैं कि मधुमक्खी पालन के लिए ऐसे स्थान का चयन नहीं करना चाहिए जहाँ फसलों में कीटनाशकों का अधिक उपयोग होता हो, क्योंकि इससे मधुमक्खियाँ मर जाती हैं और पालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

आज रवि ढाका एक सफल युवा कृषि उद्यमी के रूप में जाने जाते हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। वे अपने अनुभव साझा कर किसानों को इस व्यवसाय से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Previous Post

ग्रामीण महिलाएं कुपोषण के निवारण में चुनौतियां और समाधान

Next Post

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 14 महीने के निचले स्तर 0.39% पर आ गई

Next Post
थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 14 महीने के निचले स्तर 0.39% पर आ गई

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 14 महीने के निचले स्तर 0.39% पर आ गई

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.