ֆ:
वस्त्र निर्यात को सशक्त बनाने और वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गठित टास्क फोर्स ऑन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट्स की पहली बैठक 10 जून 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य सचिव श्री सुनील बार्थवाल ने की।बैठक में वस्त्र क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला (Value Chain) से जुड़े विविध मुद्दों पर चर्चा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर, वस्त्र निर्यात क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों का समाधान खोजना और निर्यात बढ़ाने के लिए ठोस रणनीतियाँ बनाना है।
§ֆ:§֍:प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा:§ֆ:बैठक में जिन अहम विषयों पर चर्चा हुई, उनमें शामिल हैं:
• परिधान निर्माण इकाइयों में ईएसजी (ESG) अवसंरचना का उन्नयन
• नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना
• यूरोपीय संघ वनों की कटाई विनियमन (EUDR) से जुड़ी तैयारियाँ
• ई-कॉमर्स को निर्यात वृद्धि के लिए सशक्त करना
• नियामक प्रक्रियाओं का सरलीकरण, श्रम और लागत प्रतिस्पर्धा
• कौशल विकास, ब्रांडिंग, ब्याज सहायता योजनाएँ
• प्रमाणीकरण और परीक्षण हेतु सहायता, MSME निर्यातकों के लिए क्रेडिट सपोर्ट
• RoDTEP, RoSCTL, ड्यूटी ड्रॉबैक, पीएम मित्रा पार्क योजना
• जूट आधारित नए उत्पादों (JDPs) का विकास
• GI उत्पादों के लिए अलग HS कोड की आवश्यकता
• प्राकृतिक रेशों की उत्पादकता वृद्धि और निर्यात संवर्धन मिशन से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
§֍:भागीदारी और सहयोग§ֆ:बैठक में वाणिज्य विभाग, वस्त्र मंत्रालय, विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों (EPCs), उद्योग संघों और प्रमुख निर्यातकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी हितधारकों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए, जिससे व्यापक समझ विकसित हो सकी।§֍:उप-कार्य बल का गठन§ֆ:बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन मुद्दों पर विस्तार से कार्य करना आवश्यक है, उनके लिए प्रासंगिक मंत्रालयों के नेतृत्व में उप-कार्य बल (Sub Task Forces) गठित किए जाएंगे। इन उप-कार्य बलों में उद्योग प्रतिनिधि और निर्यात संवर्धन परिषदों के सदस्य भी शामिल होंगे और ये समूह व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य सुझाव तैयार कर मुख्य टास्क फोर्स को प्रस्तुत करेंगे।
§֍:भविष्य की दिशा§ֆ:बैठक का समापन सभी प्रतिभागियों की इस साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि वे मिलकर वस्त्र निर्यात लक्ष्य प्राप्त करने और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने हेतु ठोस कार्य योजना बनाएंगे।§

