• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

एआई से गन्ने का उत्पादन 30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना: विशेषज्ञ

Fiza by Fiza
June 11, 2025
in कृषि समाचार
0
एआई से गन्ने का उत्पादन 30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना: विशेषज्ञ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्रपति संभाजीनगर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल से गन्ने की खेती में पानी की जरूरत 50 फीसदी तक कम हो सकती है और प्रति एकड़ उत्पादन में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, इस क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

गौरतलब है कि हाल ही में पुणे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की मौजूदगी में एक बैठक हुई थी, जिसमें गन्ने की खेती में एआई के इस्तेमाल पर चर्चा की गई थी।

 

वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट और कृषि विकास ट्रस्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह तकनीक अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे।

 

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज फेडरेशन लिमिटेड के निदेशक जयप्रकाश दांडेगांवकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “माइक्रोसॉफ्ट ने गन्ने की खेती में एआई के इस्तेमाल पर लंबे समय से काम किया है और गन्ने के उत्पादन में 30 फीसदी की वृद्धि और पानी के इस्तेमाल (खेती में) को आधा करने का आश्वासन दिया है। इससे चीनी मिलों को लंबे समय (110 दिनों से अधिक) तक चलाने में मदद मिलेगी और नुकसान भी कम होगा।”

 

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र की 40 (23 सहकारी और 17 निजी) चीनी मिलें, जिन पर वीएसआई का कोई ऋण बकाया नहीं है, उन्हें इस परियोजना (गन्ने की खेती में एआई के उपयोग) में शामिल किया जाएगा।‘ पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि दो किलोमीटर के दायरे में गन्ना उगाने वाले 25 किसानों के समूह के पास एक स्टेशन (स्वचालित एआई सुविधा) होगा, जो कृषि विज्ञान केंद्र और वीएसआई के वार रूम को रिपोर्ट करेगा।

 

उन्होंने कहा कि एक किसान द्वारा किए गए खर्च के लिए शुरुआत में 25,000 रुपये की राशि की आवश्यकता हो सकती है। वार रूम इन किसानों को खेती के दौरान उठाए जाने वाले कदमों के बारे में कुछ सेकंड में सचेत कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह तकनीक पूर्वानुमान, मिट्टी की जांच, पानी की चेतावनी, कीटनाशकों के उपयोग को सीमित करने और मिट्टी के पोषक तत्वों की रक्षा करने पर काम करेगी।

 

दांडेगांवकर ने बताया कि महाराष्ट्र में गन्ने का उत्पादन कम हो गया है। कम बारिश के कारण राज्य में प्रति एकड़ उत्पादन घटकर 73 टन रह गया है। उन्होंने कहा, “एआई का उपयोग निश्चित रूप से हमें निकट भविष्य में कम से कम 150 टन प्रति एकड़ तक पहुंचने में मदद कर सकता है।” “किसानों को इसके लिए (सिंचाई के लिए) अपने खेतों में ड्रिप लगाने की जरूरत है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह तक इस तरह का पहला स्टेशन (स्वचालित एआई सुविधा) स्थापित हो जाएगा और चालू हो जाएगा।”


Previous Post

बेयर ने भारत में धान की खेती में स्टेम बोरर्स के प्रबंधन के लिए BICOTA लॉन्च किया

Next Post

रिकॉर्ड फसल की वजह से आम की कीमतों में गिरावट

Next Post
रिकॉर्ड फसल की वजह से आम की कीमतों में गिरावट

रिकॉर्ड फसल की वजह से आम की कीमतों में गिरावट

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.