जनपद लखनऊ के विकासखंड चिनहट के गांव धतिंगरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मान सिंह यादव सम्मिलित हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ ए के दूबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं इफको सलाहकार डॉ के एन तिवारी, इफको उप महाप्रबंधक डॉ आर के नायक, FAI के वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ ललित कुमार, ISRI के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम रतन वर्मा, CISH के प्रधान वैज्ञानिक डॉ कंचन श्रीवास्तव, इफको क्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी, एडीओ कृषि अभिलाषा सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति भी रही।
डॉ. ललित कुमार, फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI), ने संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती के महत्व को समझाया।
डॉ के एन तिवारी एवं डॉ आर के नायक द्वारा नैनों यूरिया प्लस, नैनों डीएपी, नैनों ज़िंक एवं सागरिका तरल, दानेदार एवं जल विलय उर्वरकों के साथ ड्रोन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अभिलाषा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

