ֆ:कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली के किसानों से मुलाकात करेंगे। यह संवाद “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) की भी सहभागिता रहेगी।
§ֆ:शिवराज सिंह चौहान दोपहर के समय तिगीपुर, बख्तावरपुर और उत्तर दिल्ली के अन्य इलाकों का दौरा करेंगे। वे वहां पर किसान चौपाल के माध्यम से किसानों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इसके बाद वे खेतों में ड्रोन के उपयोग का अवलोकन करेंगे और तकनीक आधारित कृषि के बारे में जानकारी लेंगे। कार्यक्रम के अंत में वे पैदल मार्च करते हुए किसानों से मिलेंगे और वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लेंगे। मुख्य कार्यक्रम में वे किसानों को संबोधित भी करेंगे।
§ֆ:इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों, अनुसंधान और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके।यह 15 दिवसीय मेगा अभियान 29 मई को ओडिशा से शुरू हुआ था और 12 जून को समाप्त होगा। अब तक चौहान ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में किसानों से मिल चुके हैं। अब वह दिल्ली के किसानों की समस्याएं सुनने और समाधान पर चर्चा करने आ रहे हैं।
§ֆ:इस अभियान के तहत खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए देशभर में 2,170 टीमों में शामिल 16,000 वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं। ये टीमें स्थानीय मौसम, मिट्टी की उर्वरता और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार वैज्ञानिक सलाह दे रही हैं। साथ ही किसानों की समस्याएं सुनकर, भविष्य की कृषि नीतियों और अनुसंधान के लिए सुझाव भी जुटाए जा रहे हैं।
§

