§ֆ:
§ֆ:
§
ग्राम पंचायत में आयोजित कृषि जागरूकता कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री एस. के. निगम ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की और गर्मी की मूंग में जहरीली दवाइयों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को जैविक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए इसके दीर्घकालिक फायदों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री रवि आम्रवंशी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अक्षता सिंह तोमर, डॉ. गौरव कुमार वानी, एसडीओ कृषि श्रीमती प्रतिभा गौर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री पंकज शर्मा, कृषि अभियांत्रिकी के श्री राजेंद्र सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती हरी बाई एवं श्री गणेश प्रसाद मांझी, वेटनरी विभाग के सर्जन श्री नामदेव व श्री अरफाक खान ने शासकीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
भारत कृषक समाज के प्रतिनिधि श्री के. के. अग्रवाल ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से निरंतर संपर्क में रहकर खेती की लागत कम करने के उपाय सीखने की अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन सरपंच श्री मनी पटेल के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर भारत कृषक समाज के श्री जे. आर. गायकवाड़, श्री सुभाष चंद्रा, श्री रामकिसन पटेल, डॉ. प्रकाश दुबे, ग्राम महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती वंदना पटेल, कृषक श्री श्यामलाल, आकाश, जितेंद्र प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

