֍:किसानों ने ठुकराया केंद्र का प्रस्ताव §ֆ:केंद्र सरकार के साथ किसानों की एमएसपी (MSP) या न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सहमति नहीं बन सकी है. सरकार ने कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उड़द यानी 5 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे किसानों ने खारिज कर दिया था. किसान सभी फसलों पर MSP गारंटी देने की मांग कर रहे हैं. मांगें अब तक नहीं मानी जाने की वजह से किसान एक बार फिर से दिल्ली मार्च कर रहे हैं.
§֍:किसान दो दिन तक नहीं करेंगे दिल्ली कूच, पर प्रदर्शन रहेगा जारी§ֆ:किसान दो दिन तक नहीं करेंगे दिल्ली कूच, पर प्रदर्शन रहेगा जारी
एमएसपी को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि वो अगले 2 दिनों तक दिल्ली कूच की योजना को स्थगित रखेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि खनोरी और शंभु बार्डर पर केंद्र सरकार ने बर्बरता की है. उन्होंने कहा कि हम सरकार से चाहते थे कि सरकार MSP पर ट्वीट करे पर वो इसके लिए तैयार नहीं थे.
§֍:किसानों के प्रदर्शन के कारण भारी जाम§ֆ:प्रदर्शनकारी किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद बुधवार को दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रोज यात्रा करने वाले लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा. दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ विभिन्न सीमाओं पर अवरोधक लगाकर किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं. §Kisan Andolan Updates: एमएसपी को लेकर कानून की मांग कर रहे किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच बुधवार को एक बार फिर कुछ जगहों पर किसानों और प्रशासन में टकराव देखने को मिला. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि खनोरी और शंभु बार्डर पर केंद्र सरकार ने बर्बरता की है. उन्होंने कहा कि हम सरकार से चाहते थे कि सरकार MSP पर ट्वीट करे पर वो इसके लिए तैयार नहीं थे.

