֍:राजनीतिक क्षेत्र के दो दिग्गजों का मिलन
§ֆ:महुआ मोइत्रा, जो पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, एक मजबूत राजनीतिक छवि रखती हैं और TMC के अंदर एक प्रभावशाली आवाज मानी जाती हैं। वहीं, पिनाकी मिश्रा ओडिशा की राजनीति में बीजेडी के एक प्रमुख चेहरे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।
इस शादी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है, क्योंकि यह दो अलग-अलग क्षेत्रीय दलों के नेताओं का मिलन है। हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे एक व्यक्तिगत फैसला बताया है और राजनीति को इसमें नहीं घसीटने की अपील की है।
§֍:शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल
§ֆ:शादी की खबर सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जहां कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों नेताओं ने भी अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा, “जीवन के नए सफर की शुरुआत। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार।”
वहीं, पिनाकी मिश्रा ने भी एक संदेश में कहा कि वह इस नए रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह साथ जीवनभर का होगा।
§֍:§कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख नेता और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह शादी एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

