ֆ:जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि यह कार्यवाही जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, नकली बीजों की बिक्री पर रोक लगाना और कालाबाजारी पर नियंत्रण पाना है।लालचंद एंड संस, जनता बीज भंडार वन, द नेशनल सीड कंपनी, जनता बीज भंडार दो, न्यू किसान बीज भंडार, किसान बीज भंडार, न्यू भारत बीज भंडार, मौर्य ट्रेडर्स डड़िया, शक्ति खाद बीज भंडार डड़िया, और एग्री जंक्शन कृषि केंद्र टोटहा।§ֆ:कार्रवाई के दौरान किसान एग्री जंक्शन टोटहा बंद मिला, जबकि पांडेय बीज भंडार को अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया। डॉ. यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई भी नमूना अमानक पाया गया, तो बीज नियंत्रण आदेश के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से बीज व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।§जिले के कृषि विभाग की टीम ने संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में बीज की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान 14 दुकानों से कुल 21 बीज नमूने जांच के लिए लिए गए, जिनमें 17 धान, 1 मक्का और 3 चरी के बीज शामिल हैं। बीज की गुणवत्ता परखने के लिए इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी के दौरान दो प्रतिष्ठानों को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया है।

