• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

मिट्टी की उर्वरता और मानव पोषण के लिए खतरा बनता यूरिया, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Fiza by Fiza
June 3, 2025
in कृषि समाचार
0
मिट्टी की उर्वरता और मानव पोषण के लिए खतरा बनता यूरिया, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:विशेषज्ञों ने बताया कि बीते कई दशकों से नाइट्रोजनयुक्त रसायनिक खादों, खासकर सब्सिडी वाले यूरिया के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग ने भारत की मिट्टी की उर्वरता को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके कारण माइक्रोन्यूट्रिएंट की भारी कमी, जल प्रदूषण, और ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि जैसे गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा हो गए हैं।बैठक में यह भी उजागर किया गया कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 22 अरब डॉलर से अधिक की सब्सिडी दिए जाने के बावजूद, केवल 35–40% ही यूरिया फसलों द्वारा उपयोग किया जाता है, जबकि शेष मिट्टी और जल स्रोतों को प्रदूषित कर रहा है।
§ֆ:विशेषज्ञों ने चेताया कि मिट्टी की खराब गुणवत्ता का सीधा असर मानव पोषण पर भी पड़ रहा है। उदाहरणस्वरूप, जिंक की कमी वाली मिट्टी बच्चों में बौनेपन (stunting) की एक प्रमुख वजह बनती है, जो देश की भावी पीढ़ी और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है।एक विशेषज्ञ ने मिट्टी की मौजूदा स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हुए कहा, “भारत की मिट्टी अब आईसीयू (ICU) में है”, और इसे बचाने के लिए तत्काल बहु-क्षेत्रीय, संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।
§ֆ:बैठक का निष्कर्ष था कि मिट्टी की सेहत सुधारना न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाने बल्कि देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों ने टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने, रासायनिक खादों की निर्भरता कम करने और किसानों को जागरूक करने की दिशा में ठोस नीतिगत कदम उठाने की सिफारिश की।
§राजधानी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर स्थित कैसुएरिना हॉल में सोमवार को आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठक में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और कृषि उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भारतीय कृषि में अत्यधिक यूरिया उपयोग पर गंभीर चिंता जताई।
बैठक का आयोजन इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) के एग्रीकल्चर पॉलिसी, सस्टेनेबिलिटी एंड इनोवेशन (APSI) डिवीजन द्वारा किया गया था। इसका विषय था – “बेहतर फसल और मानव पोषण के लिए मिट्टी की सेहत में सुधार”।

Previous Post

वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार फसल चयन पर जोर

Next Post

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने धान के लिए ‘राइसएक्ट’ शाकनाशी और कपास के लिए ‘जिवोरा’ कीटनाशक लॉन्च किया

Next Post
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने धान के लिए ‘राइसएक्ट’ शाकनाशी और कपास के लिए ‘जिवोरा’ कीटनाशक लॉन्च किया

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने धान के लिए 'राइसएक्ट' शाकनाशी और कपास के लिए 'जिवोरा' कीटनाशक लॉन्च किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.