ֆ:कार्यक्रम में बीएओ शिवजी पासवान ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। साथ ही उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती, मृदा प्रबंधन और उद्यानिकी से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस दौरान किसानों ने भी अपने सवाल विशेषज्ञों से पूछे और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने की इच्छा जताई।§ֆ:कार्यक्रम में मृदा विशेषज्ञ विजय कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ जेडीयू नेता बिजेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सलाहकार, कर्मी एवं एटीएम भी मौजूद थे। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों से अवगत कराना तथा उनकी आय बढ़ाने में सहायता प्रदान करना है।§
बिहार के मांझी में ब्लॉक कैंपस में खरीफ कार्यशाला एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती के तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद विकल और कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के उद्यान निरीक्षक डॉ. जितेन्द्र चन्दोला ने किया।

