֍:किसान की मूंगफली फसल हुई बर्बाद!§ֆ:सांगली के चिकुर्डे गांव में पिछले आठ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण किसान भगवान सुतार को आर्थिक रूप भारी नुकसान हुआ है. इस प्री-मानसून बारिश के कारण किसान भगवान सुतार के खेत में पानी भर गया है, जिससे तैयार मूंगफली की फसल को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने अपने खेतों में जायद सीजन की मूंगफली उगाई थी.
उन्होंने पिछले दस से बारह दिनों में मूंगफली की कटाई करने की योजना बनाई थी. लेकिन, तब तक प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो चुकी थी. लगातार आठ दिनों की बारिश के कारण खेत में पानी भर गया और पूरी मूंगफली की फसल पांच दिनों तक पानी में डूबी रही, जिससे ये फलियां जमीन के अंदर ही उग आईं. इसके परिणामस्वरूप अपेक्षित उत्पादन में कमी आई है और भारी नुकसान हुआ है.
§भारत में इस साल मॉनसून समय से पहले पहुंच गया है. केरल में 24 मई को इसकी एंट्री हुई और कुछ ही दिन में यह महाराष्ट्र पहुंच गया. मॉनसून की बारिश की शुरुआत मुंबई से हुई और अब कई हिस्सोंद में मॉनसून पहुंच चुका है. वहीं, कई जगहों पर अभी प्री मॉनसून बारिश का दौर चल रहा है. इस बीच, राज्यन के कई हिस्सोंं में भारी और मूसलाधार बारिश हो रही है. इससे कहीं फायदा हो रहा है तो कहीं किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्रर के सांगली में एक गांव में पिछले 8 दिनों से लगातार बारिश के कारण किसानों को नुकसान की खबरें आ रही है तो वहीं, जालना जिले के मंठा तहसील में पूर्णा नदी में बाढ़ आ गई है, लेकिन लोग इससे खुश हैं, क्योंलकि अब उन्हेंज पानी मिल सकेगा.

