ֆ:§֍:परंपरा और पर्यावरण दोनों को संजोएगी यह योजना§ֆ:ग्रामीण भारत की पहचान मानी जाने वाली बैलगाड़ी और खेतों में बैलों की जोड़ी अब विरले ही नजर आती है। आधुनिक कृषि उपकरणों के आगमन के बाद बैल आधारित खेती लगभग समाप्त होती जा रही थी। लेकिन भजनलाल सरकार के इस निर्णय से उम्मीद जगी है कि किसान एक बार फिर खेतों में बैलों के साथ नजर आएंगे और पारंपरिक खेती को नया जीवन मिलेगा।बुजुर्ग किसानों की यादों में आज भी वो दिन ताजा हैं जब खेतों में बैलों की घंटियों की छनछनाहट गूंजा करती थी। बैलों की जोड़ी सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हुआ करती थी। अब इस योजना से गांवों की वही पुरानी तस्वीर फिर से लौटने की संभावना है।§֍:किसानों को मिलने वाली सहायता का लाभ कैसे मिलेगा?§ֆ:सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:
• लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास दो बैल हों और वे उन्हें खेत जोतने के काम में उपयोग करते हों।
• आवेदन के लिए लघु या सीमांत किसान का प्रमाण पत्र, बैल जोड़ी के साथ किसान की फोटो, पशु बीमा पॉलिसी, बैलों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, शपथ पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
• यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
• तहसीलदार से प्रमाणित दस्तावेज अनिवार्य होंगे।
• आवेदन स्वीकृति की सूचना एसएमएस और पोर्टल के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।
• वैध आवेदनों की जांच 30 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
§֍:बैलों की टैगिंग और बीमा जरूरी§ֆ:योजना के अंतर्गत बैलों की पहचान और देखभाल भी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए प्रत्येक बैल का बीमा (टैगिंग) और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ पशुओं के संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है।§֍:क्यों है यह योजना खास?§ֆ:• पारंपरिक खेती को मिलेगा संरक्षण
• बैल आधारित कृषि को मिलेगा पुनर्जीवन
• पर्यावरण के अनुकूल खेती को मिलेगा बढ़ावा
• गांवों में रोजगार और पशुपालन को मिलेगा समर्थन
§ֆ:राजस्थान सरकार की यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ओर कदम है। मशीनों के युग में जहां परंपरा दम तोड़ रही थी, वहां यह पहल ग्रामीण जीवन में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी। यदि सही ढंग से क्रियान्वयन हो, तो यह योजना किसानों, पशुधन और पर्यावरण तीनों के लिए वरदान बन सकती है।§राजस्थान की भजनलाल सरकार ने परंपरागत खेती को बढ़ावा देने और पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से एक नई पहल की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को बैलों से खेत जोतने पर प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का यह फैसला न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि बैलों की घटती संख्या को थामने में भी मददगार साबित हो सकता है।

