भारत माता के सच्चे सपूत वीर सावरकर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। विदेशी हुकूमत की कठोर से कठोर यातनाएं भी मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण भाव को डिगा नहीं पाईं। आजादी के आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। देश के लिए… pic.twitter.com/3OsxSN905I
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकार के श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘भारत माता के सच्चे सपूत वीर सावरकर को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. विदेशी हुकूमत की कठोर से कठोर यातनाएं भी मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण भाव को डिगा नहीं पाईं. आजादी के आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता. देश के लिए उनका त्याग और समर्पण विकसित भारत के निर्माण में भी पथ-प्रदर्शक बना रहेगा.’§֍:पीएम मोदी ने दिया संदेश §ֆ:पीएम मोदी ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि सावरकर के विचार और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि सावरकर का समर्पण और त्याग ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा. पीएम मोदी का यह संदेश एक बार फिर राष्ट्र के प्रति सावरकर के अमूल्य योगदान को रेखांकित करता है और युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वातंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने वीर सावरकर को भारत माता का सच्चा सपूत बताते हुए उनके अदम्य साहस, मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया है.

