ֆ:उपयोग में आसान और अत्यंत प्रभावी, यह उत्पाद भारतीय किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाता है, साथ ही उनके संचालन से जुड़ी लागत और श्रम संबंधी बोझ को भी कम करता है।
भारतीय कृषि में खरपतवार लगातार एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (FSII) और तण संशोधन निदेशालय द्वारा की गई एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, खरपतवारों के कारण खरीफ फसलों में २५-२६% और रबी फसलों में १८-२५% तक नुकसान होता है, जिससे हर साल ₹९२,००० करोड़ से अधिक की उत्पादकता हानि होती है।
“ट्रॉपिकल एग्रो में हमारा मिशन नवाचार के माध्यम से किसानों की फसल उपज को बढ़ावा देता है”,” ट्रॉपिकल एपो के संस्थापक श्री वी. के. झावर ने कहा “टैग प्रॉक्सी के माध्यम से हम भारत के खरपतवार प्रबंधन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कमी को पूरा कर रहे हैं। यह उत्पाद न केवल खेतों में कार्यकुशलता बढ़ाता है, बल्कि मजदूरों की उपलब्धता की चढ़ती समस्या का समाधान भी प्रस्तुत करता है। हम भविष्य में भी ऐसे क्रांतिकारी समाधानों को लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भारत की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करें और हमारे किसानों की समृद्धि में योगदान दें।”
टैग प्रॉक्सी में पैराक्वाट डाइक्लोराइड 22.4% W/W और ऑक्सीफ्लोफैन 1.99% W/W EW का एक स्वामित्वयुक्त मिश्रण है, जिसे तेज प्रभाव और पूरे सीजन तक स्थायी परिणामों के लिए तैयार किया गया है। एक बार छिड़काव से ही पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित होता है, जिससे किसानों का समय बचता है, मज़दूरी लागत घटती है, और वे उत्पादन वृद्धि व आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
यह लॉन्च टैग स्टेम ली की सफल पेशकश के बाद किया गया है जो कि भारत का पहला तीन सक्रिय घटकों वाला ग्रेन्युलर कीटनाशक है, जिसे धान की फसलों को स्टेम बोरर और लीफ फोल्डर जैसे कीटों से बचाने के लिए विकसित किया गया है।
टैग स्टेम ली को बाजार में प्रोत्साहित करने वाली प्रतिक्रिया मिली है, जिससे किसानों के बीच इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ी है।
§ट्रॉपिकल एप्रोसिस्टम (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, जो फसल सुरक्षा और पौध पोषण उद्योग में एक अग्रणी कंपनी है, ने अपने क्रांतिकारी पेटेंटेड उत्पाद टैग प्रॉक्सी के देशव्यापी लॉन्च की घोषणा की है। यह शक्तिशाली खरपतवारनाशक लगातार बनी रहने बाली खरपतवार की समस्याओं से निपटने के लिए तैयार किया गया है, और साथ ही भारतीय कृषि के सामने खड़ी सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक – मजदूरों की कमी का भी समाधान करता है।
बढ़ती कृषि इनपुट लागत और कृषि मजदूरों की गंभीर कमी के बीच, टैग प्रॉक्सी किसानों के लिए एक समय पर आया उपयुक्त समाधान साबित हो रहा है। यह नॉन-सेलेक्टिव, पोस्ट-इमर्जेट खरपतवारनाशक एक ही छिड़काव में सभी प्रकार की खरपतवारों को प्रभावी रूप से निशाना बनाता है, लंबे समय तक नियंत्रण प्रदान करता है और हाथ से खरपतवार निकालने की आवश्यकता को कम करता है।

