§ֆ:
किसान आन्दोलन के दौरान चि़त्र मे दर्शाए संदिग्ध अज्ञात ड्राईवरो द्वारा पोकलेन मशीन चला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पंहुचाने की मंशा रखने के सम्बन्ध मंे अज्ञात संदिग्ध पोकलेन मशीन ड्राईवरो के विरूद्व मामला दर्ज। अम्बाला पुलिस। @police_haryana @DGPHaryana @AdgpAmbalaRange pic.twitter.com/AASOfO5yjP
— Ambala Police (@AmbalaPolice) February 20, 2024
§֍: पुलिस का सख्त एक्शन §ֆ:हरियाणा पुलिस ने कहा है कि संघर्ष बिंदु से महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को एक किमी की दूरी पर रोका जाए. मीडियाकर्मियों और आम लोगों को भी दूर रहने को कहा गया है. उधर, अंबाला पुलिस ने कहा है, हरियाणा पुलिस किसानों द्वारा जेसीबी और पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था तोड़ने के लिए करने पर उन्हें जब्त कर लेगी. ऐसे वाहनों पर सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा. अंबाला पुलिस ने कहा है कि किसान आन्दोलन के दौरान संदिग्ध अज्ञात ड्राईवरो द्वारा पोकलेन मशीन चला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पंहुचाने की मंशा रखने के सम्बन्ध में अज्ञात संदिग्ध पोकलेन मशीन ड्राईवरों के विरूद्व मामला दर्ज किया गया है.
§֍:कृषि मंत्री ने की किसानों से अपील §ֆ:किसानों के प्रर्दशन पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की है.अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें संवाद से इसे समाधान की ओर ले जाना है. शांतिपूर्ण वातावरण में वार्ता लगातार जारी रखते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सभी लोग शांति चाहते हैं.ऐसे विषयों पर हमें गंभीरता से विचार कर, सभी को मिलकर समाधान निकालने की दिशा में पहल करना चाहिए. अर्जुन मुंडा ने आगे कहा हमारी कुछ प्रस्ताव पर बातचीत हुई लेकिन उस प्रस्ताव से वे लोग सहमत नहीं हुए. हमारी ये बातचीत और वार्ता जारी रहनी चाहिए.हम अच्छा करना चाहते हैं इसलिए इसका एक मात्र सुझाव संवाद का है मैं सभी से अपील करूंगा कि वो संयम बनाए रखें, वार्ता जारी रखें और समाधान निकाले.§किसानों का आंदोलन राजधानी के बॉर्डर पर बढ़ता जा रहा है. हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस द्वारा किसी भी कीमत पर किसानों को सीमा में न घुसने की रणनीति बनाई गई है. हरियाणा पुलिस को एक इनपुट मिला है जिसमें कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद उपद्रवी पुलिस को कोई कार्रवाई करने से रोकने के लिए महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को आगे रख सकते हैं.आईजी की ओर से ऐसा इनपुट आया है. किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद है.

