• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

Bihar: सुखाड़-बाढ़ पर सरकार अलर्टः महीने के अंत तक तैयारियों के निर्देश

Fiza by Fiza
May 21, 2025
in कृषि समाचार
0
Bihar: सुखाड़-बाढ़ पर सरकार अलर्टः महीने के अंत तक तैयारियों के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का: CM§ֆ:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है. राज्य सरकार बाढ़ और सूखे की स्थिति में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करती है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए हर पहलू पर नजर रखना आवश्यक है और सभी को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जून के पहले सप्ताह तक अधिकारी अपने क्षेत्रों की स्थिति और समस्याओं का समुचित आकलन कर उसके समाधान के लिए काम करें.§֍:1 जून से सहायता केंद्र होंगे सक्रिय§ֆ:जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि 1 जून से बाढ़ नियंत्रण कोषांग के तहत सहायता केंद्र शुरू किए जाएंगे, जो 24 घंटे कार्यरत रहेंगे. इसके लिए निम्नलिखित टोल-फ्री और दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं: टोल-फ्री नंबर: 1800-345-6145,दूरभाष नंबर: 0612-2206669, 0612-2215850, मोबाइल नंबर: 7463889706, 7463889707 नंबर जारी किया गया है. इसके अतिरिक्त, बाढ़ चेतावनी प्रणाली के तहत गणितीय प्रतिमान केंद्र द्वारा गंगा नदी (बक्सर से कहलगांव तक के 7 स्थलों) सहित 42 नदी स्थलों पर बाढ़ का 72 घंटे पहले पूर्वानुमान जारी किया जाएगा.§मॉनसून सीजन में बिहार की बड़ी आबादी एक ओर सूखे से परेशान रहती है, तो दूसरी ओर बाढ़ की विभीषिका के कारण लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. हर साल राज्य सरकार इन दोनों आपदाओं से निपटने के लिए प्रयासरत रहती है और इस दिशा में विभिन्न योजनाएं तैयार की जाती हैं. इसी कड़ी में इस साल बाढ़ और सूखे से पहले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मई महीने के अंत तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. साथ ही, जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्थिति का आकलन करने और लोगों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया.

Previous Post

मार्केट में आई प्याज बुवाई की बेहतरीन मशीन, 8 कतारों में एक साथ करेगी काम, जानें क्या है कीमत

Next Post

स्मार्ट Technology से बदल जाएगी गन्ना किसानों की किस्मत, AI से किसानों को मिलेगा लाभ

Next Post
स्मार्ट Technology से बदल जाएगी गन्ना किसानों की किस्मत, AI से किसानों को मिलेगा लाभ

स्मार्ट Technology से बदल जाएगी गन्ना किसानों की किस्मत, AI से किसानों को मिलेगा लाभ

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.