ֆ:प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि रितेश कुमार द्वारा किया गया। इसके पश्चात गुजरात से आए हुए कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने कंपनी के उत्पादन को जानकारी दिया।
एशिया डॉन बायो केयर के एग्रोनॉमिस्ट संजय श्रीवास्तव ने किसानों को एशिया डॉन बायोकेयर के उत्पादन का धान के सफल फसल उत्पादन में किस प्रकार प्रयोग करना है विस्तृत से समझाया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह रहा है फसल उत्पादन लागत को कम करना एवं कम से कम रसायनों का उपयोग करके पर्याप्त पैदावार लेना। प्रशिक्षण के दौरान किसानो को फसलों के पौधे तैयार करने से लेकर फसल कटाई तक की पूरी जानकारी किसानों को दी गई है।
किसानों ने फसल उत्पादन में होने वाली आने वाली समस्याओं की भी चर्चा की जिसके निदान की तकनीकी बताई गई जिसमें किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग ना करते हुए सुरक्षित उत्पादन प्राप्त करने पर जोर दिया गया। किसानों को प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर होने के लिए विशेष सुझाव दिया गया।
आए किसानों को चर्चा के दौरान यह समझ में आया कि हमें स्वास्थ्य जीवन के लिए विष मुक्त अन्न उत्पादन करना चाहिए। अंत में संजय श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागी किसानों को धन्यवाद दिया!!!
§एशिया डॉन बायोकेयर, सूरत, गुजरात ने फतेहपुर उतर प्रदेश में धान उत्पादक किसान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें लगभग 50 किसानो ने भाग लिया। परीक्षण का मुख्य उद्देश्य कम लागत में गुणवत्तापूर्ण पर्याप्त उत्पादन प्राप्त करना है।

