֍:नए जैविक उत्पादों की शानदार लॉन्चिंग§ֆ:कार्यक्रम के दौरान आईपीएल बायोलॉजिकल्स ने छह नए जैविक उत्पादों को लॉन्च किया, जिनमें से “NXG रेंज” विशेष रूप से चर्चा में रही। यह भारत की पहली SP फॉर्मुलेशन जैविक उत्पाद श्रृंखला है, जो नवाचार और टिकाऊ खेती के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।§֍:बायो प्लॉट विज़िट ने बढ़ाया आत्मविश्वास§ֆ:सम्मेलन की शुरुआत आगरा में विकसित नए बायो प्लॉट के विज़िट से हुई। इस दौरान प्रतिभागियों को नए लॉन्च किए गए उत्पादों की मैदान में प्रदर्शन देखने का मौका मिला। उत्पादों की उत्कृष्टता ने सभी को प्रभावित किया और कंपनी की तकनीकी प्रगति को उजागर किया।§֍:वैश्विक विस्तार और भविष्य की रणनीति पर चर्चा§ֆ:इस विशेष आयोजन में आईपीएल की वैश्विक विस्तार योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।§֍:कर्मचारियों को किया गया सम्मानित§ֆ:कार्यक्रम के दौरान आईपीएल के स्टार परफॉर्मर्स को भी सम्मानित किया गया। ये वही कर्मठ और समर्पित कर्मचारी हैं जिनकी मेहनत और प्रतिबद्धता से कंपनी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्हें सम्मानित कर कंपनी ने उनके योगदान को सराहा और प्रेरित किया।§֍:समृद्ध भविष्य की ओर कदम§ֆ:आईपीएल बायोलॉजिकल्स का यह आयोजन साझेदारी, नवाचार और स्थायी कृषि समाधान की दिशा में एक मजबूत कदम है। कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका उद्देश्य केवल व्यवसायिक सफलता नहीं, बल्कि हरित और स्वस्थ खेती के भविष्य का निर्माण करना है।§֍:साझा सफलता और रफ्तार को सलाम§ֆ:आईपीएल बायोलॉजिकल्स ने इस अवसर पर अपने सभी सहयोगियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा, “आपके समर्थन ने हमें FY2024-25 में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आइए, इस साझेदारी और सफलता को आगे भी जारी रखें और साथ मिलकर खेती का भविष्य बदलें।”§۩:Uploads/NewsImages/20-05-2025/7F5eEF949lRLzjsXwuSg.jpg|§कृषि क्षेत्र की जानी मानी कंपनी आईपीएल बायोलॉजिकल्स ने 11 से 13 मई 2025 तक आगरा के प्रतिष्ठित ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में आईपीएल बायोलॉजिकल्स प्रेसिडेंट्स क्लब मीट और वार्षिक सेल्स कॉन्फ्रेंस 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस खास अवसर पर देशभर से आए 300 से अधिक व्यवसायिक साझेदारों और कंपनी के 450 से अधिक समर्पित सेल्स टीम के सदस्यों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि आईपीएल की अभूतपूर्व प्रगति में भागीदार सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर भी बना।

