֍:राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी §ֆ:
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमित चौधरी नाम का युवक भाकियू प्रवक्ता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। उसके बारे में पता किया गया। पता चला कि वह जनपद आगरा का रहने वाला है और भाकियू अटल का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। पूर्व में भी आरोपित ने भाकियू प्रवक्ता के खिलाफ अशब्दों का प्रयोग किया था। इस मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा से भी फोन पर वार्ता हुई है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।§ֆ:
इस दौरान सदर ब्लाक अध्यक्ष देव अहलावत, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह, गुलशन चौधरी, मनीष अहलावत, सुमित, रामपाल सिंह, गुलबहार राव, सचिन चौधरी, हैप्पी बालियान, आकाश बालियान, साजिद मलिक, शहजाद, दिवाकर त्यागी मौजूद रहे।
सिविल लाइन्स थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी की तहरीर पर अमित चौधरी के खिलाफ भड़काऊ भाषण और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
§भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का सर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करते हुए एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिस पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने सिविल लाइन्स थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित प्रसारित वीडियो में अपने आप को भाकियू अटल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है।

