ֆ:समारोह के दौरान, एमसीए की संयुक्त सचिव और आईईपीएफए की सीईओ श्रीमती अनीता शाह अकेला ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के उद्देश्यों को रेखांकित किया और विभिन्न चैनलों के माध्यम से; जिनका उद्देश्य प्राधिकरण के कार्यादेश के संबंध में अपनी जागरूकता पहल के जरिये जवाबदेही बढ़ाना है; उपयोगकर्ताओं के साथ जुड़ने के लिए आईईपीएफए के सक्रिय दृष्टिकोण पर जोर दिया। श्रीमती अकेला ने इन प्रयासों के प्रमाण के रूप में दावा दाखिल करने में हुई स्पष्ट वृद्धि पर प्रकाश डाला और सही दावेदारों के लिए अधिक संख्या में दावों का निपटारा करके पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए, अधिक-से-अधिक दावों का कुशलतापूर्वक समाधान करने के प्रति आईईपीएफए की कटिबद्धता को रेखांकित किया।
§ֆ:आईईपीएफ प्राधिकरण और डीबीएस बैंक के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने वाला समझौता ज्ञापन, आईईपीएफ प्राधिकरण के महाप्रबंधक लेफ्टिनेंट कर्नल तुषार आनंद और डीबीएस बैंक के कार्यकारी निदेशक और भारत में सरकारी व्यवसाय के प्रमुख श्री राजीव बग्गा के नेतृत्व में किया गया। समारोह में श्री सुमित अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक, आईईपीएफए; डीबीएस बैंक में सरकारी व्यवसाय के उपाध्यक्ष श्री श्रेयांश श्रीवास्तव और श्री प्रबोध गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इससे पहले, आईईपीएफए ने इसी तरह की गतिविधियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक के साथ भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।अपनी स्थापना के बाद से, आईईपीएफए ने वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और निवेशकों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
§कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) के तत्वावधान में निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) और एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में मजबूत उपस्थिति वाले एक प्रमुख वित्तीय संस्थान, डीबीएस बैंक के बीच आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के अनुसार, डीबीएस बैंक का लक्ष्य अपने विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से सुरक्षा संदेश प्रसारित करके आईईपीएफए की निवेशक जागरूकता गतिविधियों का समर्थन करना है। 19 भारतीय राज्यों में डीबीएस बैंक की शाखाओं और एटीएम के व्यापक नेटवर्क के साथ-साथ इसकी डिजिटल अवसंरचना का लाभ उठाने से, अंतिम उपयोगकर्ताओं तक आईईपीएफए के निवेशक जागरूकता और सुरक्षा संदेशों की पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

