֍:यूपी में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान §ֆ:मौसम विभाग ने ऐसे में प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में और वृद्धि हो सकती है. इस बीच यूपी में आने वाले दिनों में मौसम फिर से करवट बदल सकता है. 17 से 21 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है. §֍:गोरखपुर समेत इन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट§ֆ:इसके साथ ही सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में लू चलने की संभावना है. साथ ही रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में भी उष्ण लहर लू चलने की संभावना है. इसके अलावा मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और प्रतापगढ़ में उष्ण रात्रि होने की संभावना है.§उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने और सतही स्तर पर गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की गई है. बीते बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रयागराज और हमीरपुर जैसे शहरों में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

