ֆ:इस योजना का लाभ वे छात्राएं उठा सकेंगी जो राजस्थान की मूल निवासी हैं और राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों या विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। आवेदन के लिए छात्रा को मूल निवास प्रमाण पत्र और गत वर्ष की अंकतालिका प्रस्तुत करनी होगी। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
§ֆ:योजना के अंतर्गत 11वीं और 12वीं कक्षा में कृषि विषय लेकर अध्ययन कर रही छात्राओं को 15,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे। इसके अलावा कृषि स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण आदि में अध्ययनरत छात्राओं को 25,000 रुपये प्रति वर्ष चार वर्षीय कोर्स के लिए मिलेंगे। जो छात्राएं श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में बीएससी एग्रीकल्चर और एग्री बिजनेस में पढ़ाई कर रही हैं, उन्हें 25,000 रुपये प्रतिवर्ष पांच साल तक की सहायता दी जाएगी। वहीं एमएससी कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को 25,000 रुपये प्रति वर्ष दो साल के लिए तथा पीएचडी कर रही छात्राओं को 40,000 रुपये प्रति वर्ष अधिकतम तीन वर्षों तक यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।§ֆ:इस योजना के लिए छात्राएं ई-मित्र केंद्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की जांच संबंधित कृषि अधिकारी द्वारा की जाएगी और इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संबंधित शैक्षणिक संस्था के प्रधान को भेजा जाएगा। संस्था प्रधान की जिम्मेदारी होगी कि वह आवेदन की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि छात्रा वर्तमान में किस कक्षा में अध्ययनरत है और उसने कक्षा में पुनः प्रवेश नहीं लिया है। इसके पश्चात संस्था प्रधान ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करेंगे।
§ֆ:यदि कोई छात्रा पिछली कक्षा में अनुत्तीर्ण रही है और उसने उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश लिया है, या केवल श्रेणी सुधार के लिए पुनः उसी कक्षा में दाखिला लिया है, या सत्र के मध्य विद्यालय, महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय छोड़ चुकी है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त, जिस वित्तीय वर्ष में छात्रा आवेदन कर रही है, उसी वर्ष में संस्था प्रधान द्वारा ई-साइन सर्टिफिकेट जारी नहीं करने की स्थिति में प्रोत्साहन राशि प्रदान नहीं की जाएगी।
§ֆ:सरकार की यह योजना राज्य की छात्राओं को कृषि शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है
§राजस्थान सरकार ने कृषि क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके तहत राज्य की वे छात्राएं जो 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 11वीं में कृषि विषय का चयन करती हैं और आगे भी कृषि क्षेत्र में ही पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, उन्हें सरकार की ओर से हर साल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

