• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

Fiza by Fiza
February 20, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:
सपा को बड़ा झटका
§ֆ:स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफे के बाद जो कहा उसने अलग-अलग होते-होते नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है. वो इस्तीफा देते वक्त बोले, “अखिलेश यादव की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. हमारे बीच मतभेद हुआ है मनभेद नहीं.” यानी स्वामी प्रसाद मौर्य ने भविष्य के लिए अपनी राहें खुली रखी हैं.

§֍:स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया क्यों अलग हुए§ֆ:स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से इस्तीफा देते वक्त ये भी कहा, “आज अलग होने का कारण वैचारिक मतभेद है. मैं कभी विचाराधारा से हटा नहीं. नेताजी खांटी समाजवादी नेता थे.” उन्होंने बयान जारी करते हुए ये भी साफ कर दिया कि उनकी नई पार्टी किस तरह से आगे बढेगी. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “कांशीराम के बताये रास्ते पर चलना है. 22 फरवरी 2024 को पार्टी बनाने का हमने फैसला लिया है. अब रणभेरी बज चुकी है. सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई जारी रहेगी.”

§֍:सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्या लिखा§ֆ:समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र देने के एक सप्ताह बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर खुद यह जानकारी दी. उन्होंने ‘एक्‍स’ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और विधान परिषद के सभापति के नाम संबोधित त्यागपत्र के अलग-अलग पन्नों को साझा किया.

§֍:’सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी त्याग पत्र दे रहा हूं’§ֆ:मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ किंतु 12 फरवरी को हुई वार्ता और 13 फरवरी को प्रेषित पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता के लिए पहल नहीं करने के परिणामस्‍वरूप मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्याग पत्र दे रहा हूं.’’ विधान परिषद के सभापति को लिखे पत्र में मौर्य ने कहा, ‘‘मैं सपा के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उप्र निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुआ. चूंकि मैंने सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, इसीलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद, उप्र की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं.’’

§Swami Prasad Maurya Resigns: राजनीति संभावनाओं का खेल कहा जाता है, यही वजह है कि सियासत में कभी भी पूर्ण विराम नहीं लगता. स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा से रिजाइन के वक्त कहे गए शब्द कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं. अखिलेश यादव से नाराजगी और सम्मान की बात कहते हुए समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपनी राहें आधिकारिक तौर पर पार्टी से अलग कर ली हैं. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी सदस्यता भी छोड़ दी है.

Previous Post

विधानसभा में लगी मराठा आरक्षण पर मुहर, शिक्षा, नौकरी, रिजर्वेशन जैसे लाभ शामिल

Next Post

राष्ट्रपति ने पोर्टब्लेयर स्थित सेल्यूलर जेल का दौरा किया

Next Post
राष्ट्रपति ने पोर्टब्लेयर स्थित सेल्यूलर जेल का दौरा किया

राष्ट्रपति ने पोर्टब्लेयर स्थित सेल्यूलर जेल का दौरा किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.