ֆ:मार्च, 2025 की तुलना में अप्रैल, 2025 की हेडलाइन मुद्रास्फीति में 18 आधार अंकों की गिरावट है। जुलाई, 2019 के बाद यह साल-दर-साल सबसे कम मुद्रास्फीति है।§सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 3.16 प्रतिशत रही, जो मार्च में 3.34 प्रतिशत थी।

