• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मौसम

बंगाल की खाड़ी और निकोबार तक पहुंचा मॉनसून, 3-4 दिन में बारिश की संभावना

Fiza by Fiza
May 13, 2025
in मौसम
0
बंगाल की खाड़ी और निकोबार तक पहुंचा मॉनसून, 3-4 दिन में बारिश की संभावना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:जानें कब दस्तक देगा मॉनसून §ֆ:इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मॉनसून की जानकारी देते हुए बताया था कि 13 मई तक अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

§֍:केरल जल्द आएगा मॉनसून§ֆ:इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल तट पर जल्द आने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही, गुजरात में भी समय से पहले आने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण गुजरात में इसका आगमन सामान्य तिथि 15 जून से पहले 10 से 12 जून के बीच होगा. गुजरात में यह शुरुआती आगमन 15 अप्रैल को आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमानों के मुताबिक है, जिसमें गुजरात सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया गया था.§֍:गुजरात समेत इन राज्यों में होगी बारिश §ֆ:देश में औसत बारिश का 105 फीसद होने की उम्मीद है, जिससे मजबूत कृषि मौसम की उम्मीद बढ़ गई है, लेकिन भारी बारिश के लिए तैयार रहने का भी संकेत मिला है. भारी बारिश की स्थिति में बाढ़ जैसी आपदा का खतरा रहता है, जिसे लेकर प्रशासन को पहले से तैयारियां करनी होती हैं. सभी प्रमुख मौसम एजेंसियों ने संकेत दिया है कि इस साल मॉनसून न केवल समय से पहले आएगा, बल्कि तेज और अधिक बारिश भी लाएगा. गुजरात सहित कुछ राज्यों के कुछ क्षेत्रों में तूफानी और मूसलाधार बारिश की भी संभावना है.§भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भागों, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ा. मौसम विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई. इस अवधि में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई में वृद्धि हुई, हवा की गति समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर 20 समुद्री मील से अधिक थी और कुछ क्षेत्रों में 4.5 किमी तक बढ़ गई.

Previous Post

700 से अधिक जिलों में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत गांव-गांव पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टीम

Next Post

केरल: नारियल की खेती पर मंडराया विल्ट डिजीज का खतरा, किसानों ने की सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग

Next Post
केरल: नारियल की खेती पर मंडराया विल्ट डिजीज का खतरा, किसानों ने की सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग

केरल: नारियल की खेती पर मंडराया विल्ट डिजीज का खतरा, किसानों ने की सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.