֍:इंदौर स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी §ֆ:इस घटना के बाद BDDS की टीम ने दो दिन पहले स्टेडियम की तलाशी ली थी, जहां कोई संदिग्ध वस्तु या बम जैसी सामग्री नहीं मिली थी.
इंदौर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पिछले तीन दिनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है. यह धमकी भरा मेल अंग्रेजी में लिखा गया है. सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम और तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेडियम की तलाशी शुरू की, जहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
§पहलगाम हमले के बाद बीते शनिवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम कार्यालय के आधिकारिक मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें लिखा था, “इंदौर के स्टेडियम में विस्फोट होगा. पाकिस्तान से पंगा मत लो. अपनी सरकार को समझाओ. पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में मौजूद हैं. ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है.”

