֍:जानें क्या है PM किसान योजना §ֆ:PM-KISAN योजना के तहत केंद्र सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय मदद देती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.§֍:20वीं किस्त कब आएगी?§ֆ:अब तक सरकार की ओर से 20वीं किस्त की तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन हर साल की तरह यह किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच कभी भी आ सकती है. इसलिए किसान अपना नाम लिस्ट में चेक करते रहें और ई-केवाईसी समय पर करवाएं.§ֆ:§֍:लिस्ट में ऐसे नाम चेक करें किसान§ֆ:अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan Beneficiary List में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
• सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
• https://pmkisan.gov.in
• होमपेज पर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें.
• अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
• ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
• अब आपकी स्क्रीन पर गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी.
§भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) आज करोड़ों किसानों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है. इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और अब तक सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है. हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. अब सभी किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि यह किस दिन उनके खाते में आएगी.

