֍:पाक सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग §ֆ:
मीटिंग में सभी सचिवों को अपने-अपने मंत्रालय के कार्यों की व्यापक समीक्षा करने तथा आवश्यक सिस्टम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
§֍:शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई§ֆ:भारत के पलटवार से पाकिस्तान में खलबली मच गई है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आननफानन में आपातकालीन बैठक बुलाई है.§Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी के मद्देनजर PM नरेंद्र मोदी ने आज भारत सरकार के कई विभागों के सचिवों की हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की, जहां पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हाल के घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने परिचालन निरंतरता और संस्थागत लचीलापन बनाए रखने के लिए मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया.

