֍:वक्त से पहले दस्तक देगा मॉनसून §ֆ:प्रमुख ग्लोबल NWP मॉडलिंग केंद्रों से मिले एडवांस विस्तारित पूर्वानुमान से संकेत मिले हैं कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र (जिसमें भारत भी शामिल है) में मानसून जल्दी आ सकता है. आने वाले हफ्ते में बड़े पैमाने पर हवा के सर्कुलेशन पैटर्न में तेजी से बदलाव होने की संभावना हैं, जिसमें उष्णकटिबंधीय हिंद महासागर के ऊपर एशियाई मानसून सर्कुलेशन से जुड़े अर्ध-स्थायी फीचर्स शामिल हैं. §֍:जल्द अंडमान और निकोबार में दस्तक देगा मानसून§ֆ:अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून की बारिश अगले हफ्ते यानी मध्य मई तक शुरू हो सकती है, जबकि मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान जताया है. इसके बाद केरल में मई के अंतिम हफ्ते के दौरान मानसून की एंट्री के साथ बारिश हो सकती है.§भारत में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस बार भारत में मानसून बारिश की शुरुआत तय वक्त से पहले हो सकती है. साथ ही आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर हवा के सर्कुलेशन पैटर्न में बदलाव होने की संभावनाएं हैं.

