• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर के बीच पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट, स्कूल बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द

Fiza by Fiza
May 8, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
ऑपरेशन सिंदूर के बीच पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट, स्कूल बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:पाक में एकाएक 5 शहरों में धमाके §ֆ:दरअसल, पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर तो राजस्थान पाकिस्तान के साथ लगभग 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.
गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के विभाग ने अपने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. साथ ही तनाव को बढ़ता देख राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है.
सूत्रों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.
§֍:पंजाब DGP ऑफिस ने जारी किया आदेश§ֆ:पंजाब DGP कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से रद्द कर दी गई हैं. आदेश में कहा गया कि छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से दी जानी चाहिए.§֍:सभी सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट§ֆ:पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को कहा, ‘पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. इसलिए किसी-भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. सीमा के पास के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं.’
उन्होंने कहा, ‘पंजाब पुलिस भी रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पूरी तरह तैयार है. यह किसी भी पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब देने के लिए हर लड़ाई में सेना के साथ शामिल होगी.’
§֍:राजस्थान के इन जिलों में स्कूल बंद§ֆ:वहीं, राजस्थान में एहतियात के तौर पर चार सीमावर्ती जिलों- श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इन चार जिलों के प्रशासन ने किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है.

§पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक मिसाइल हमले से ध्वस्त कर दिया. इसके बाद से बिलबिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है. इसी के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ सीमा साझा करने वाले पंजाब और राजस्थान की सरकार अलर्ट मोड में आ गई हैं.

Previous Post

लाहौर में धमाकों की आवाज़ें, ड्रोन हमले से पाकिस्तान में पैनिक का माहौल

Next Post

भारत में तय वक्त से पहले दस्तक देगा मॉनसून, जानें क्या है मौसम माहौल

Next Post
भारत में तय वक्त से पहले दस्तक देगा मॉनसून, जानें क्या है मौसम माहौल

भारत में तय वक्त से पहले दस्तक देगा मॉनसून, जानें क्या है मौसम माहौल

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.