§ֆ:शादी के दो महीनों के अंदर सुहाग उजड़ जाने पर बेसुध हुई उनकी पत्नी ऐशन्या का बयान सामने आया है. ऐशन्या ने ऐजेंसी से कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया. ये असली श्रद्धांजलि है. शुभम आज जहां कहीं भी है शायद बहुत शांति मिली होगी उसे. मैं बहुत छोटी हूं पीएम मोदी से कुछ कहने के लिए लेकिन उनका तहे दिल से धन्यवाद रहेगा.§बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत ने पलटवार किया है. भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे, जो पिछले तीन दशकों से भारत पर बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं. पहलगाम में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की भी हत्या कर दी थी.#WATCH | #OperationSindoor | Wife of Shubham Dwivedi, who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, Aishanya Dwivedi says, "I want to thank PM Modi for taking revenge for my husband's death. My entire family had trust in him, and the way he replied (to Pakistan), he has kept our… pic.twitter.com/OOd4BIBHYu
— ANI (@ANI) May 7, 2025

