֍:भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर §ֆ: पंजाब प्रांत के मुरीदके और मुजफ्फराबाद से सुबह की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. मुरीदके में भारतीय हवाई हमले के बाद स्थिति गंभीर हो गई और वहां अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ी थीं. भारत ने हवाई हमले के दौरान मुरीदके में आतंकवादी संगठन का मुख्यालय निशाना बनाया गया था. §֍:सड़कों पर पुलिस और आर्मी§ֆ:यह हमला आतंकवादियों के ठिकानों को खत्म करने के लिए किया गया, जिनकी गतिविधियों का पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था. मुरीदके में अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से जाहिर होता है कि हवाई हमले में आतंकी घायल भी हुए हैं. इसके अलावा सडकों पर पुलिस और आर्मी नजर आ रही है. जो वीडियो सामने आए हैं उसमें दिख रहा है कि आतंकवादियों के हेडक्वार्टर भारत की स्ट्राइक में बुरी तरह तबाह हुए हैं.
§ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई एयरस्ट्राइक में 90 आतंकियों की मौत हो गई है. एयरस्ट्राइक के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि कैसे भारत की एयरस्ट्राइक में आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं.

