֍:किसानों ने किया घेराव का ऐलान§ֆ:दरअसल, किसान नेता बलवंत सिंह बेहराम समेत बाकी किसानों के साथ पुलिस की तरफ से शंभू और दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर की गई बदसलूकी के विरोध में किसानों ने 6 मई को शंभू थाने का घेराव करने का ऐलान किया था. लेकिन उससे पहले पंजाब पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करके किसान नेताओं को नाराज कर दिया है.§֍:CM मान को चेतावनी §ֆ:इस मामले पर किसान नेताओं का कहना है कि किसानों ने एक दिन के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया था. लेकिन सरकार द्वारा जबरन किसानों को कुचलने की कोशिश की जा रही है. साथ ही किसान नेताओं का कहना है कि पहले सीएम मान कहते थे कि उनकी पार्टी भी धरना-प्रदर्शनों से ही निकली है. लेकिन आज वह शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. अब किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को चेतावनी दी है और कहा है कि इसका खामियाजा उनकी सरकार को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा. §पंजाब में सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज अब बुलंद हो गई है. सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूरों ने पंजाब सरकार के विरोध में नाराजगी जाहिर की. साथ ही पंजाब के किसानों ने भगवत मान सरकार को खुली चेतावनी जारी कर दी है. बता दें कि संगठन 19 मार्च को पंजाब पुलिस की कार्रवाई से खासा नाराज था और अब 5 मई को जो हुआ उसने किसानों की नाराजगी को और बढ़ा दिया है. इस बीच संगठनों ने एक प्रेस रिलीज जारी कर किसानों के खिलाफ हो रहे एक्शन पर पुलिस को एक अल्टीमेटम दिया है.

