֍:15 मई को हायरिंग §ֆ:कोर्ट ने मामले की सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी. सीजेआई खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में अगले सीजेआई बीआर गवई इस मामले में सुनवाई करेंगे.
जस्टिस बीआर गवई 14 मई से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे. अब इस मामले की सुनवाई 15 मई को होगी.
§֍:17 अप्रैल को दायर की गई थी याचिका §ֆ:इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल को इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए वक्फ संपत्तियों को डिनोटिफाई करने, सेंट्रल वक्फ काउंसिल समेत बोर्ड्स में नई नियुक्तियों पर रोक लगा दिया था. सर्वोच्च न्यायालय ने इन याचिकाओं पर सरकार से जवाब मांगा था और याचिकाकर्ता को भी इस जवाब पर रिजॉइंडर दाखिल करने के लिए समय दिया था.§सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की. सीजेआई संजीव खन्ना ने सुनवाई टालते हुए कहा कि इस मामले पर अंतरिम आदेश पारित करने से पहले लंबी सुनवाई की जरूरत है.

