֍:इन राज्यों में शुरू होगा पहला चरण§ֆ:सेफेक्स केमिकल्स ने बयान जारी कहा कि इनिशिएटिव का पहला चरण बिहार, उत्तर प्रदेश और उन क्षेत्रों में 400 बेटर लाइफ फार्मिंग केंद्रों पर केंद्रित होगा, जहां सीमांत किसानों की एक बड़ी आबादी वंचित है. इस सहयोग के माध्यम से, सेफेक्स अपने फसल सुरक्षा समाधान और टिकाऊ खेती के तरीकों को पेश करेगा, जिससे किसान अधिक स्मार्ट, संसाधन-कुशल तकनीकें अपना सकेंगे, जिससे प्रति यूनिट भूमि पर अधिक उत्पादकता और लाभप्रदता हासिल होगी. §֍:क्या है बेटर लाइफ फार्मिंग इनिशिएटिव?§ֆ:बेटर लाइफ फार्मिंग इनिशिवएटिव एक वैश्विक, बहु-हितधारक साझेदारी है, जिसका नेतृत्व बायर एजी ने अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी), नेटाफिम और यारा फर्टिलाइजर्स के सहयोग से किया है. इस पहल को छोटे किसानों की प्रमुख मूल्य श्रृंखला जरूरतों को संबोधित करने, उनकी कृषि क्षमता को अनलॉक करने और कृषि समुदायों में लाभप्रदता और लचीलापन बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.§जर्मन लाइफ साइंस कंपनी बायर और सेफेक्स केमिकल्स ने छोटे किसानों की मदद के लिए हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके तहत वे छोटे किसानों को स्किल्ड बनाने और उनकी स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से लागत प्रभावी फसल सुरक्षा और पोषण प्रथाओं को अपनाने में उनकी मदद करेंगे. सेफेक्टस ने यह कदम अपने बेटर लाइफ फार्मिंग इनिशिएटिव के तहत उठाया है.

