֍:महाराष्ट्र सरकार करेगी मदद §ֆ:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी. यह कदम उन चर्चाओं के बाद उठाया गया है जिसमें सरकार ने पहले पीड़ित की बेटी को नौकरी देने की बात कही थी; अब मुख्यमंत्री के विशेष अधिकार के जरिए यह फ़ैसला किया गया है. इससे पहले, जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी मृतक पीड़ितों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी.
§֍:सहायता राशि, और नौकरी देना का ऐलान §ֆ:गत 22 अप्रैल को पहलगाम के लोकप्रिय बैसरन घाटी मैदान में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें देश भर से 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे. मृतकों में 6 महाराष्ट्र के रहने वाले थे, जिनमें- पुणे की कस्तुबा गणवोते, संतोष जगदाले, मुंबई के पनवेल निवासी दिलीप दसाली, ठाणे निवासी संजय लक्ष्मण लाली और डोम्बली वेस्ट निवासी हेमंत जोशी, अतुल मोने और संजय लेले शामिल थे. §महाराष्ट्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए राज्य के पीड़ितों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है. मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान यह घोषणा की गई, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वित्तीय सहायता के अलावा, सरकार प्रभावित परिवारों की शिक्षा और रोजगार की जरूरतों पर भी ध्यान देगी.

