֍:आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम§ֆ:दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, मौसम विभाग ने तीन दिन तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. लेकिन, 26 अप्रैल से मौसम में नर्मी आने के साथ बादल छाए रह सकते हैं. ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.§֍:राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले 2-3 दिन में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. 26 से 30 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
§उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिस पर 26 अप्रैल को थोड़ा ब्रेक लग सकता है. स्काईमेट के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिन में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून के पहले पैटर्न का असर रहने से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं यानी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है. इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और गरज चमक भी देखने को मिलेगी. वहीं, कई राज्यों में भीषण लू भी सताएगी. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

