֍:पाक ने लिया यू-टर्न §ֆ:उन्होंने आगे कहा कि एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है.§֍:पानी रोकने पर दी भारत को धमकी §ֆ:इसके साथ ही शहबाज शरीफ ने धमकी भरा लहजा अपनाते हुए कहा कि अगर भारत ने अपने हिस्से का पानी रोक दिया तो वे सभी विकल्प अपनाएंगे. पानी हमारी जीवन रेखा है और एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित है और इसकी उपलब्धता को हर कीमत पर और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखा जाएगा.§पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से लिए गए फैसले और दबाव पड़ने की वजह से पाकिस्तान की हेकड़ी निकलती दिख रही है. पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की ‘तटस्थ और पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर-पख्तूनख्वा के काकुल में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में सेना के कैडेटों की पासिंग-आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा, “पहलगाम में हुई हालिया त्रासदी, निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए.”

