इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वक्फ संशोधन कानून बनाने को लेकर उनके मन में उठे विचार, इस कानून पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से चर्चा की कहानी बताई. उन्होंने कहा कि वे इस बिल पर तीन साल से चर्चा कर रहे थे.
§֍:पीएम मोदी ने जताया आभार §ֆ:पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, “बहुत कम लोगों को पता होगा कि जब मेरे मन में वक्फ एक्ट पर काम करने का विचार आया तो सबसे पहले मैंने सैयदना साहब (सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन) से सलाह मशविरा किया.फिर उन्होंने आपको मेरे पास भेजा. मैंने तीन साल तक इनको परेशान किया. मैंने कहा कि आप इसको जरा अपने तरीके से देखिए. आप अपनी लीगल एडवाइस लीजिए, मुझे ड्राफ्ट दीजिए.आप कल्पना नहीं कर सकते, सलाह मशविरा में उन्होंने मेरा इतना साथ दिया. आप जैसे जानकार लोगों से बात कर के ले आए. एक एक शब्द, फुल स्टॉफ, कोमा, क्या करना चाहिए, यहां तक मुझे मदद मिली.”§वक्फ संशोधन कानून 2025 के दो अहम प्रावधानों पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है. इस बीच गुरुवार को ही दाऊदी बोहरा समुदाय के मुसलमानों ने इस कानून को बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताने के लिए उनसे दिल्ली में मुलाकात की.
पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, “बहुत कम लोगों को पता होगा कि जब मेरे मन में वक्फ एक्ट पर काम करने का विचार आया तो सबसे पहले मैंने सैयदना साहब (सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन) से सलाह मशविरा किया.फिर उन्होंने आपको मेरे पास भेजा. मैंने तीन साल तक इनको परेशान किया. मैंने कहा कि आप इसको जरा अपने तरीके से देखिए. आप अपनी लीगल एडवाइस लीजिए, मुझे ड्राफ्ट दीजिए.आप कल्पना नहीं कर सकते, सलाह मशविरा में उन्होंने मेरा इतना साथ दिया. आप जैसे जानकार लोगों से बात कर के ले आए. एक एक शब्द, फुल स्टॉफ, कोमा, क्या करना चाहिए, यहां तक मुझे मदद मिली.”
प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले #दाउदीबोहरा समुदाय के एक सदस्य ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री @narendramodi और भारत सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि इसमें अल्पसंख्यक के भीतर एक अल्पसंख्यक – जो सच्ची समावेशिता का प्रतिबिंब है।#WaqfAmendment #MinorityWelfare pic.twitter.com/awaRZTP7g6
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 17, 2025

